ख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को प्रदेश के पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग छात्रावासों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवस्थित भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेस व्यवस्था का वर्चुअली शुभारंभ किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, विभागीय आयुक्त डॉ. सतेंद्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश के सभी 55 जिलों के सहायक संचालक तथा छात्रावासों के छात्र-छात्राएं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम के दौरान उज्जैन, गुना, सतना सहित विभिन्न जिलों के छात्रावासी विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया। विद्यार्थियों ने छात्रावासों में मेस व्यवस्था प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री एवं विभागीय प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिला बैतूल में मुख्यालय पर संचालित 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास तथा 100 सीटर बालक छात्रावास में भी मेस व्यवस्था प्रारंभ की गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शिवाजी चौक के पास स्थित पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास में किया गया।

कार्यक्रम में सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग श्री नरेंद्र कुमार गौतम, तहसीलदार बैतूल श्रीमती पूनम साहू, जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री पूनम वरकडे, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्रीमती रचना श्रीवास्तव, श्रीमती कीर्ति डहेरिया, छात्रावास अधीक्षिका सहित छात्रावास की छात्राएं उपस्थित रहीं। छात्राओं द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम में सहभागिता की गई।