माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश के अनुक्रम में तथा कलेक्टर के निर्देशानुसार ई-गवर्नेंस सोसाइटी के तत्वावधान में जिला जेल बैतूल में बंदियों के आधार कार्ड पंजीयन एवं अद्यतन तथा समग्र ई-केवाईसी अद्यतन किए जाने के लिए कैंप आयोजित किया गया।
जेल अधीक्षक जिला जेल बैतूल श्री योगेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि कैंप के दौरान जेल में निरुद्ध बंदियों के आधार संबंधी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कराई गईं। साथ ही बंदियों के समग्र ई-केवाईसी को भी अद्यतन किया गया। कैंप में 25 बंदियों के आधार कार्ड अपडेट किए गए।



