उप संचालक क़ृषि रीवा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन, दलहन एवं तिलहन मिशन, सब मिशन ऑन न्यूट्रिशनल सीरियल्स एवं सॉइल हेल्थ एंड फर्टिलिटी के अंतर्गत विकासखंड गंगेव के ग्राम देवास, बांस, माला, रक्सा माजन में कृषि विभाग, आत्मा परियोजना एवं कृषि वैज्ञानिक दल द्वारा कृषकों के खेतों का भ्रमण कर फसलों का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही कृषि मैपर में प्रदर्शन प्लॉट को जियोटैग किया गया।
सत्यापन दल में कृषि वैज्ञानिक, रीवा डॉ. एम.एल. वर्मा, डा भानू प्रताप सिंह परियोजना संचालक आत्मा समिति रीवा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री शिवसरण सरल, आत्मा परियोजना से तकनीकी प्रबंधक श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव तथा एवं श्री युगल किशोर प्रधान शामिल रहे।
इस दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन अंतर्गत श्री रामनरेश पटेल के यहाँ धान, सब मिशन ऑन नुट्रिसीरियल अंतर्गत श्री मोती लाल पटेल के यहाँ रागी, दलहन मिशन अंतर्गत श्री बबलू सिँह के यहाँ उड़द एवं मूंग की फसलों का निरीक्षण किया गया।
वर्तमान समय में किसानों के खेत में क़ृषि वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग के अधिकारियों का दल भ्रमण कर निरीक्षण किया जिसमे ज्यादातर खेतों में पत्ती लपेटक कीट की समस्या पायी गई। वर्तमान समय में इसका प्रकोप कई जगह देखने को मिल रहा है, सूंडियां पत्तियों को आपस में जोड़कर लपेट लेती हैं और उसी के अंदर छिपकर हरी सतह या क्लोरोफिल को खुरच-खुरच कर खाती हैं।
क़ृषि वैज्ञानिक द्वारा सलाह दी गई कि किसान भाईयों इसके नियंत्रण के लिए उचित कीटनाशक का प्रयोग करें। वैज्ञानिक दल एवं अधिकारियों ने फसलों की स्थिति का अवलोकन कर कृषकों एवं महिला कृषकों को उन्नत उत्पादन तकनीक, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक प्रबंधन एवं फसल विविधीकरण के संबंध में तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया।


