सेहत
भारतीय फार्माकोपिया आयोग ने दवाओं के तर्कसंगत उपयोग पर बल देते हुए छठे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का शुभारंभ किया
छठे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह (एनपीडब्ल्यू) का आज उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भारतीय फार्माकोपिया आयोग के एएलआरसी भवन के पद्मश्री नित्यानंद ऑडिटोरियम हॉल में शुभारंभ किया गया। आईपीसी भारत के फार्माकोविजिलेंस कार्यक्रम -पीवीपीआई के राष्ट्रीय समन्वय केंद्र (एनसीसी) के रूप में कार्य करता है।
















