सफलता की कहानी
सुशासन की ओर एक और कदम, दो घंटे में जारी हुआ ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र
सुशासन का उद्देश्य आमजन को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सुगम और समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में नटेरन तहसील में त्वरित कार्यवाही का उदाहरण सामने आया है, जहां पुलिस भर्ती की अंतिम तिथि को ध्यान में रखते हुए आवेदक का ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र महज दो घंटे में जारी किया गया।








