संचालनालय किसान कल्याण तथा कृषि विकास के अनुसार सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा अंतर्गत मूल्यांकन वर्ष 2025-26 के लिए कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, कृषि अभियांत्रिकी, रेशम पालन, खाद्य प्रसंस्करण, प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों से 28 सितम्बर 2026 तक सर्वोत्तम कृक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है।
परियोजना संचालक आत्मा किसान कल्याण तथा कृषि विकास बैतूल ने बताया कि आवेदनकर्ता कृषक आवेदन फार्म कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ब्लॉक टेक्नालॉजी मैनेजर आत्मा कार्यलय से निःशुल्क प्राप्त कर सकते है। एक बार सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार विकासखण्ड/जिला/राज्य / समूह प्राप्त प्रविष्टी आगामी 7 वर्षों तक प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं की जाएगी। आवेदन पत्र आवेदक कृषक द्वारा पूर्ण भरा जाना एवं आवश्यक समस्त दस्तावेज मयफोटोग्राफ्स संलग्न करना आवश्यक है, अपूर्ण आवेदनो पर विचार नहीं किया जाएगा।



