शाजापुर मध्यपद्रेश शासन, की मंशा अनुसार एवं कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम में एक ही छत के निचे युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार, एवं अप्रेन्टिस रोजगार मेले का आयोजन आगामी 08 अक्टूबर 2026 को स्थान राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय कालापीपल में जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई, जिला उद्योग केंद्र एवं म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत शाजापुर द्वारा आयोजित किया जाना है। मेले में स्थानीय युवाओ की सहभागिता सुनिनिश्चित करने के उददेश्य से सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालापीपल में करियर काउंसिलिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
काउंसलर मनोविज्ञान एवं विषय विशेषज्ञो के द्वारा कॅरियर के विभिन्न विषयों पर छात्र-छात्राओ को जानकारी दी गई। जैसे- शिक्षण, शारीरिक (क्रिडा) शिक्षक, उच्च शिक्षा, रचनात्मक लेखन, इंजीनियर टेक्निकल एवं सांइस से संबंधित मेडीकल, एवं पेरामेडीकल जैसे डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट, प्रशासनिक अधिकारी एवं क्लर्क रेल्वे अधिकारी एवं प्रतियोगी परीक्षाओ में समय प्रबंधन कैसे करे, तकनीकी के क्षे़त्र मे कम्प्यूटर, प्रोग्रामर, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजिनियर, मनोदशा एवं सकारात्मकता पर संवाद किया, स्वयं का व्यवसाय बिजनेस, डेयरी, होजयरी शॉप आदि एवं शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओ के संबंध मे विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की गई।
युवाओं को युवा संगम रोजगार स्वरोजगार मेले मे रोजगार के संभावित अवसरो तथा विभिन्न विभागो एवं संस्थानो के माध्यम से उपलब्ध मार्गदर्षन के बारे में जानकारी पदान की गई। साथ ही मेले में अधिक से अधिक संख्या मे शामिल होकर रोजगार स्वरोजगार के अवसरो का लाभ उठाने का अवहान किया गया।
युवा संगम रोजगार मेले हेतु स्थानीय प्राचर्य डॉ. डीसी. राठी राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय कालापीपल, जनपद पंचायत कालापीपल, आईटीआई कालापीपल, नगर पंचायत पानखेडी से संपर्क एवं समन्वय कर इच्छुक युवाओ की सहभागीता करने पर जोर दिया गया। युवा संगम रोजागर मेले में 8 वी, 10 वीं, 12 वीं, ग्रेजुएट एवं आईटीआई उत्तीर्ण एवं 18 से 35 वर्ष तक के आयु के आवेदक अपने समस्त प्रमाण पत्रों एवं आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन, रिज्यूम, के साथ युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार, एवं अप्रेन्टिसशिप मेला में आकर चयन के लिए साक्षात्कार दे सकते हैं।
इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी श्री नवीन मिश्रा संस्था के प्राचार्य श्रीमती रेखा त्रिपाठी करियर काउंसिलिंग प्रभारी श्री बी.एल. गुवाटिया, जिला प्रबंधक श्री बलवंतराव शितोले ग्रमीण आजीविका मिशन जिला पंचायत, निदेशक श्री सत्यवीरसिह चौहान आरसेटी प्रशिक्षण संस्थान, विषय विशेषज्ञ श्री सज्जाद एहमद कुरेशी, काउंसलर श्री मयंक श्रीवास्तव, श्री राजेश जोशी, श्री अरविन्द पाटीदार सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।




