प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के वनग्राम बालापुर में ‘ आशीर्वाद का दिया ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त, हथकरघा विभाग, भोपाल श्री मदन विभीषण नागर गोजे एवं कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान वनग्राम बालापुर के केंद्रीय योजनाओं से लाभान्वित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए दीप प्रज्वलित किए। दीपों की रोशनी से वनग्राम बालापुर जगमगा उठा। इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों एवं उपस्थित जनों ने भजनों का आनंद लिया और भक्तिमय वातावरण में कार्यक्रम में सहभागिता की।
जिले की सभी ग्राम पंचायतों, वार्डों एवं बड़ी परियोजनाओं में भी प्रज्ज्वलित हुआ ‘ आशीर्वाद का दिया ’
जिले की सभी ग्राम पंचायतों, नगरीय क्षेत्रों के वार्डों तथा विभिन्न बड़ी परियोजनाओं एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर भी ‘ आशीर्वाद का दिया ’ प्रज्ज्वलित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, हितग्राहियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने सहभागिता की। दीप प्रज्वलन के माध्यम से सेवा, सहभागिता और जनकल्याण की भावना को अभिव्यक्त किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम बालापुर के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। सामूहिक सहभागिता और उत्साह के साथ कार्यक्रम गरिमापूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।




