प्रधानमंत्री आवास योजना से पात्र हितग्राहियों के कच्चे मकान पक्के बन रहे हैं। इस योजना का लाभ मिलने से जहां उनके पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है, वहीं दूसरी वे अपने घरों में सकून से सो रहे हैं। शासन की इस महत्ती योजना का लाभ देवास जिले की नगर परिषद खातेगांव निवासी श्रीमती अर्चना जायसवाल को भी मिला हैं, जिन्होंने इस योजना का लाभ मिला है तथा अपने कच्चे मकान को पक्के मकान में परिवर्तित किया है।
प्रधानमंत्री आवास की लाभार्थी श्रीमती अर्चना जायसवाल ने बताया कि पहले हम कच्चे मकान में रहते थे, जिससे बारिश के दिनों में अक्सर छत टपकती थी। अक्सर जहरीलें जानवरों का भी डर सताता था। इसी बीच हमें प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली। योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया।
आवेदन स्वीकृत हुआ, जिससे उन्हें योजना अनुसार किश्त रूप में पूरे 2 लाख 50 हजार रुपए की राशि मिली और इस राशि से हमारा कच्चा मकान पक्का बन गया। अब हमारा पूरा परिवार पक्के मकान में चैन की नींद सो रहा है। शासन की इस महत्ती योजना को लाभ पाकर हमारा पूरा परिवार बहुत खुश है। इस योजना के संचालन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से धन्यवाद।


