मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में श्रीमती श्रेया कन्दोला, जिला युवा अधिकारी के निर्देशन में उन्नति जन कल्याण सेवा समिति द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम रॉवसर में वृद्धजनों के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मनोज यादव, विकासखंड समन्वयक, म.प्र. जन अभियान परिषद उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों का सम्मान कर उनके अनुभवों एवं समाज में उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। इस अवसर पर श्री मनोज यादव ने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और जीवन मूल्य युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक हैं। समाज में वृद्धजनों के प्रति सम्मान एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रॉवसर के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा सेवा पखवाड़ा के उद्देश्यों को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।