खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजारा के किसान पंजीयन किए जा रहे हैं, जिसकी अवधि 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक है। जिले में धान, ज्वार एवं बाजारा के किसान पंजीयन हेतु 03 पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए है। बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित
अशोकनगर,बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित ईसागढ़,बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित मुंगावली बनाये गये है। संबंधित किसान अपनी भूमि संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड इत्यादि दस्तावेज पंजीयन केंद्र पर ले जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।


