सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के कृषकों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बडौद विकासखण्ड के ग्राम आसंध्या के कृषक श्री महेंद्र सिंह की कहानी बदलाव की एक मिसाल है। कृषक का विवरण > कृषक श्री महेंद्र सिंह पिता श्री गोकुल सिंह लघु सीमांत कृषक ग्राम आसंध्या, विकास खण्ड बडौद, जिला आगर मालवा,MIDH बागवानी यंत्रीकरण यंत्र योजना के तहत ट्रैक्टर (Up to 20 PTO BHP) लागत 4.90 लाख, रुपए स्वीकृत हुए इसमें शासन की ओर से 2.45 लाख रुपए का अनुदान भी मिला।

अब इस ट्रैक्टर से कृषि कर कृषक श्री महेंद्र सिंह कम समय, श्रम और कम लागत में अच्छा उत्पादन प्राप्त करने लगे हैं। ट्रैक्टर की उपलब्धता से कृषक को बागवानी एवं कृषि कार्यों के लिए समय पर यांत्रिक साधन उपलब्ध हुआ है। इससे खेत की तैयारी, विभिन्न कृषि कार्यों तथा बागवानी से जुड़े कार्यों को अधिक तेजी, सुविधा एवं कुशलता से पूरा करने में सहायता मिल रही है।

कृषि कार्यों में यंत्रीकरण अपनाने से मानव श्रम पर निर्भरता कम करने, समय की बचत तथा कार्य क्षमता बढ़ाने में भी मदद मिली है। यह पहल क्षेत्र के अन्य कृषकों के लिए प्रेरणादायक है। MIDH बागवानी यंत्रीकरण योजना के माध्यम से आधुनिक कृषि यंत्रों को अपनाकर कृषक अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने और बागवानी को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

कृषक महेंद्र सिंह कहते हैं कि-- "पहले छोटे-छोटे काम के लिए ट्रैक्टर किराए पर लेना पड़ता था, समय और पैसा दोनों ज्यादा लगता था। MIDH योजना में 2.45 लाख की सब्सिडी मिलने से मुझे खुद का ट्रैक्टर मिल गया है। अब खेती समय पर और कम लागत में हो रही है।"

उनकी यह कहानी सिद्ध करती है कि यंत्रीकरण से न केवल लागत घटती है, बल्कि किसान आत्मनिर्भर भी बनता है - यही सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य है।