कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। इसी क्रम में नमो सेवा- अनकही कहानियां गतिविधि अंतर्गत नुक्कड नाटक के माध्यम से गत 25 वर्षो में हुए विकास कार्यो एवं कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं। सेवा संकल्प अभियान के तहत संस्कृति संचालनालय मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश व्यापी जागरूकता कार्यक्रम की श्रृंखला में श्योपुर जिले में अनिरुद्ध तिवारी के नाट्य निर्देशन में अनुकृति समाज सेवा समिति ग्वालियर द्वारा नुक्कड़ नाटक नमो अनकही कहानियां का मंचन पालीवाल चौक कराहल एवं एकलव्य स्कूल कराहल में किया गया।
नुक्कड नाटक में उमंग शर्मा अंशुल यादव प्रांजल राजावत तरुण तिवारी ऋषभ शर्मा संदीप लोधी युवराज शर्मा र्वनिक दाते शिवानी शर्मा प्रदीप कुशवाह सुंदरम किसान आदि कलाकारों ने अभिनय किया। इस अवसर पर सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं कैबीनेट मंत्री दर्जा श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, भाजपा जिला मंत्री श्री मेहरबान सिंह यादव, भाजपा कराहल मंडल अध्यक्ष श्री हरनाथ देवरिया, महामंत्री श्री फेरन यादव, श्री अरविंद उपाध्याय, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री दशरथ सिंह गुर्जर, भाजपा अनुसूचित जनजाति जिला उपाध्यक्ष श्री राम चरण आदिवासी आदि मौजूद रहें।




