जिले में 28 सितंबर को कृषि उपज मंडी अनूपपुर में आयोजित होने वाले बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा चयनित जिलों के हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद किया जाएगा।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री अनुराग पटेल एवं सहायक नोडल अधिकारी सहायक संचालक उद्यानिकी श्री सुरेन्द्र सिंह श्याम होंगे। अधिकारियों को कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं आवश्यक तैयारियों से संबंधित दायित्व सौंपे गए हैं।



