खेती-किसानी
कमिश्नर ने धान्या राइस मिल का किया निरीक्षण योजना से लाभान्वित हितग्राही से ली जानकारी
कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं विधायक श्री जयसिंह मरावी ने जनपद पंचायत बुढार के ग्राम घोघरी में संचालित धान्या राइस मिल प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने राइस मिल के संचालन एवं गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा योजना से लाभान्वित हितग्राही से चर्चा की।








