सरकारी योजनाएं
कलेक्टर श्री कटेसरिया ने गणेश विसर्जन व्यवस्था को लेकर कालका माता, हनुमान ताल, बंजली स्थलों का निरीक्षण किया
कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने गणेश विसर्जन को लेकर कालिका माता एवं हनुमान ताल स्थित मूर्ति एकत्रीकरण स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विसर्जन व्यवस्था, मूर्ति एकत्रीकरण स्थल तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के संबंध में मौके पर जानकारी ली।







